Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

स्मार्ट मीटर रद्द करने की मांग पर दत्तपुकुर में विरोध प्रदर्शन

पश्चिम बंगाल सरकार के निर्देश पर पूरे राज्य में स्मार्ट मीटर लगाने का काम शुरू हो गया

21 May 2025

स्मार्ट मीटर रद्द करने की मांग पर दत्तपुकुर में विरोध प्रदर्शन

पश्चिम बंगाल सरकार के निर्देश पर पूरे राज्य में स्मार्ट मीटर लगाने का काम शुरू हो गया है। हालांकि इसे लेकर अब विरोध प्रदर्शन भी शुरू हो गए हैं। सबसे अधिक विरोध उत्तर 24 परगना जिले में हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने उत्तर 24 परगना जिला अंतर्गत दत्तपुकुर इलाके में स्मार्ट मीटर बंद करने की मांग पर जमकर प्रदर्शन किया है।

स्थानीय लोगों के अनुसार मंगलवार रात बड़ी संख्या में एकत्रित हुए स्थानीय लोगों ने सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया। उनकी मांग है कि इस मीटर को तत्काल रद्द किया जाना चाहिए क्योंकि इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से रीडिंग और कास्ट सेट किया गया है। इसमें दिन के समय अलग मीटर उठ रहा है और रात को अलग और दोनों ही मीटर का कास्टिंग भी रात में अलग-अलग दिन को अलग-अलग दिख रहा है।

स्थानीय लोगों को कहना है कि स्मार्ट मीटर प्रीपेड भी है। जिसमें पहले से रिचार्ज करना पड़ता है और जल्दी खत्म हो जा रहा है इसलिए जल्द से जल्द पुराने सिस्टम में पोस्टपेड मीटर बहाल होना चाहिए। लोगों ने करीब एक घंटे तक विरोध प्रदर्शन किया। बाद में दत्तपुकुर थाने से बड़ी संख्या में पुलिस की टीम पहुंची और प्रदर्शनकारियों को समझा-बुझाकर शांत करवाया। लोगों ने चेतावनी दी है कि जब तक स्मार्ट मीटर को रद्द नहीं किया जाएगा तब तक उनका अलग-अलग तरीके से आंदोलन जारी रहेगा।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


दत्तपुकुर में विरोध प्रदर्शन
पश्चिम बंगाल सरकार के निर्देश पर पूरे राज्य में स्मार्ट मीटर लगाने का काम शुरू हो गया





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News